लाइसेंसी असलहा के साथ फोटो वायरल करने वाला पुलिस शिकंजे में, लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू

जौनपुर। सोशल मीडिया पर लाइसेंसी असलहा के साथ फोटो वायरल करना युवक को भारी पड़ गया। तेजीबाजार थाना पुलिस ने शुक्रवार को इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए युवक को हिरासत में लेकर चालान किया और उसके असलहे के लाइसेंस को निरस्त कराने की रिपोर्ट भी भेज दी है।

सूत्रों के मुताबिक, धर्मुपुर निवासी आनंद कुमार यादव (27 वर्ष) ने अपने लाइसेंसी असलहे के साथ फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था।
इस पर क्षेत्राधिकारी सदर देवेश सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष तेजीबाजार सत्येंद्र भाई पटेल ने आरोपी को हिरासत में लिया।

युवक के खिलाफ धारा 170/126/135 BNS के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय भेजा गया।

पुलिस ने बताया कि लाइसेंसी असलहे का दुरुपयोग गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है।
इसलिए संबंधित विभाग को आरोपी के हथियार लाइसेंस के निरस्तीकरण की रिपोर्ट भेज दी गई है।


Related

डाक्टर 6009823281992568643

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item