सत्यजा त्रिपाठी का निधन, शोक की लहर

 

जौनपुर। रूप सेवा संस्थान के अध्यक्ष एवं इंटर कॉलेज जगतगंज के प्रबंधक रामकृष्ण त्रिपाठी की पत्नी श्रीमती सत्यजा त्रिपाठी का बुधवार को बीएचयू, वाराणसी में निधन हो गया। वह 72 वर्ष की थीं। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

श्रीमती सत्यजा त्रिपाठी, प्रसिद्ध कवि एवं कालजयी रचनाकार स्व. पंडित रूपनारायण त्रिपाठी की पुत्रवधू थीं। वह समाजसेवी लोकेश त्रिपाठी की माताजी तथा चंडीगढ़ हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अश्विनी मिश्र की सगी बहन थीं। उनका पारिवारिक व सामाजिक जीवन अत्यंत सरल, सौम्य और संस्कारवान रहा।

निधन की सूचना मिलते ही जनपद के साहित्यकारों, शिक्षाविदों, राजनैतिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उनके पैतृक गांव जगतगंज पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में जौनपुर पत्रकार संघ के अध्यक्ष शशिमोहन सिंह क्षेम, महामंत्री मधुकर तिवारी, कोषाध्यक्ष रामदयाल द्विवेदी, पूर्वांचल विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. मनोज मिश्र, कांग्रेस नेता विकेश उपाध्याय, कवि सभाजीत द्विवेदी ‘प्रखर’, फूलचंद भारती, देवी सिंह, ओमप्रकाश सिंह, अशोक मिश्र, अखिलेश मिश्र, नागेश पाठक, जनार्दन सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल रहे।

सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

Related

JAUNPUR 5103369279568551497

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item