व्यापारी नेता इंद्रभान सिंह इंदु के बड़े भ्राता के निधन पर शोक
https://www.shirazehind.com/2025/12/blog-post_323.html
जौनपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष इंद्रभान सिंह ‘इंदु’ के बड़े भ्राता, वरिष्ठ अधिवक्ता सूर्यभान सिंह ‘लाले’ के असामयिक निधन पर व्यापार जगत में शोक की लहर दौड़ गई।
व्यापार मंडल के संस्थापक एवं जिला उपाध्यक्ष हबीब अलम, जिला महामंत्री आरिफ हबीब, जिला कोषाध्यक्ष उमेशचंद गुप्ता, प्रांतीय मंत्री शकील अहमद, नगर अध्यक्ष घनश्याम साहू, जिला मंत्री अब्दुलहक अंसारी, अरुण शुक्ल, संजय श्रीवास्तव, आलोक सिन्हा, सुनील सेठ, जयप्रकाश जायसवाल, विनोद जायसवाल, सुरेश गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारियों ने गहरा शोक व्यक्त किया।
पदाधिकारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की।

