पुलिस ने हत्या के प्रयास में वांछित आरोपी को दबोचा

जौनपुर। थाना सिकरारा पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की। प्रभारी निरीक्षक उदय प्रताप सिंह के निर्देशन में उ0नि0 विनोद कुमार सिंह व टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम बांकी निवासी दीपक सिंह उर्फ छोटकऊ (42 वर्ष) को पकड़ा।

उसके खिलाफ थाना सिकरारा में मु.अ.स. 383/25, धारा 109, 61(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और उसके अन्य आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।


Related

डाक्टर 4597421412580534210

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item