कर्मचारी नेता व प्रधानपति के असामयिक निधन पर शोकसभा

 

जफराबाद।सिरकोनी विकास खण्ड क्षेत्र के किशुनदासपुर निवासी कृषि भूमि सरंक्षण विभाग में वरिष्ठ लिपिक तथा ऊक्त संघटन के जिला महामंत्री व सुल्तानपुर द्वितीय गांव की प्रधान अनिता सिंह के पति अशोक सिंह का 52 वर्ष के उम्र में शुक्रवार की सुबह हृदयाघात से निधन हो गया।उनकी मौत की खबर पर  सैकड़ों की संख्या में लोग उनके आवास पर ओहुँच गए।

परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह अचानक उनके सीने में दर्द उठा।परिवार के लोग उन्हें तत्काल लेकर शहर के एक चिकित्सालय में लिवा गए।वहां पर उनका निधन हो गया।उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया।ब्लॉक मुख्यालय पर ब्लॉक प्रमुख बंसराज सिंह की अध्यक्षता में एक शोकसभा की गयी।शोकसभा में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी।इस शोकसभा में समाजसेवी आशुतोष सिंह,रामधनी कन्नौजिया, मुन्ना सिंह,अजय कुमार सिंह,चंचल सिंह,अनिल सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related

डाक्टर 2559311864507143084

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item