घर से पाँच सौ मीटर दूर पाही पर मिला अधेड़ का शव, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

 

मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर)। पवारा थाना क्षेत्र के कुंवरपुर–बंधवा मार्ग पर बुधवार सुबह करीब 10 बजे अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से आसपास के इलाक़े में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार कुंवरपुर निवासी 52 वर्षीय विनोद उपाध्याय का शव जौनपुर–रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग से मात्र 30 मीटर दूर पानी की मशीन के पास पड़ा मिला। राहगीरों ने शव देखकर शोर मचाया, जिसके बाद गांव के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पाकर परिवार वाले भी घटनास्थल पर पहुँचे और देखते ही बदहवास होकर रोने लगे।

मृतक के भतीजे विशाल उपाध्याय ने पुलिस को तहरीर देते हुए अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप लगाया और कार्रवाई की माँग की। पुलिस आश्वासन के बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिए राज़ी हुए। थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह के काफी समझाने के बाद शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा जा सका।

विनोद उपाध्याय छह भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। वर्ष 2019 में पत्नी की मृत्यु के बाद वे घर से लगभग पाँच सौ मीटर दूर पाही पर अकेले रह रहे थे। उनकी कोई संतान नहीं थी। खेती-बाड़ी कर जीवनयापन करने वाले विनोद रोजाना सुबह-शाम भोजन के लिए घर आया-जाया करते थे।  विनोद की मौत की खबर सुनकर वृद्ध माता शारदा देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों के करुणाक्रंदन ने मौके पर मौजूद लोगों की आँखें नम कर दीं।

थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

Related

डाक्टर 1534231617862407653

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item