मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन, जनपद में 29.81 लाख मतदाता

 06 जनवरी से 06 फरवरी तक दावे व आपत्तियां आमंत्रित

जौनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र द्वारा मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न राजनीतिक दलों के अध्यक्षों, महामंत्रियों व प्रतिनिधियों की उपस्थिति में वर्ष 2026 की विधानसभा निर्वाचन नामावली का आलेख्य प्रकाशन किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशन किया गया है। विधानसभा क्षेत्रवार मतदाताओं की संख्या के अनुसार बदलापुर में 3,00,877, शाहगंज में 3,51,222, जौनपुर में 3,45,753, मल्हनी में 3,25,038, मुंगरा बादशाहपुर में 3,30,055, मछलीशहर में 3,43,812, मड़ियाहूं में 2,94,584, जाफराबाद में 3,29,641 तथा केराकत में 3,60,326 मतदाता पंजीकृत हैं। इस प्रकार जनपद में कुल मतदाताओं की संख्या 29,81,308 है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर निर्वाचक नामावलियों का संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य किया जा रहा है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित चार अर्हता तिथियों—01 जनवरी, 01 अप्रैल, 01 जुलाई एवं 01 अक्टूबर—के अनुसार 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले पात्र नागरिक फॉर्म-6 के माध्यम से अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा सकते हैं। वहीं पूर्व से पंजीकृत मतदाता नाम, पता अथवा अन्य त्रुटियों के संशोधन हेतु फॉर्म-8 भर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि आवेदन ECINET मोबाइल ऐप, voters.eci.gov.in पोर्टल अथवा संबंधित बीएलओ के माध्यम से किए जा सकते हैं। मतदाताओं की सुविधा हेतु जनपद स्तर पर डिस्ट्रिक्ट कंट्रोल सेंटर संचालित है, जहां 24 घंटे मतदाताओं की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। कंट्रोल सेंटर के दूरभाष नंबर 05452-1950 एवं 05452-297950 हैं।

निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार 06 जनवरी से 06 फरवरी 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। जनपद के 641 मतदेय स्थलों पर नामांकन, संशोधन, विलोपन व स्थानांतरण से संबंधित कार्य किए जाएंगे। बीएलओ द्वारा घर-घर भ्रमण कर पात्र नागरिकों से आवेदन भी लिए जाएंगे।

जिला प्रशासन ने सभी पात्र नागरिकों से समयसीमा के भीतर अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाने की अपील की है। इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, उप जिला निर्वाचन अधिकारी परमानंद झा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related

डाक्टर 5336557223532002365

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item