सीईआईआर पोर्टल से बड़ी सफलता, 75 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर पुलिस ने स्वामियों को सौंपे

 

जौनपुर। साइबर क्राइम थाना जनपद जौनपुर की पुलिस टीम ने सीईआईआर (CEIR) पोर्टल के माध्यम से बड़ी सफलता हासिल करते हुए 75 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए हैं। बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित बाजार कीमत करीब 14 लाख रुपये बताई गई है। इस कार्रवाई के साथ ही अब तक कुल 1019 गुमशुदा मोबाइल फोन उनके स्वामियों को वापस किए जा चुके हैं।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल पर्यवेक्षण में की गई। साइबर क्राइम थाना जौनपुर को प्राप्त प्रार्थना पत्रों एवं सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर यह मोबाइल बरामद किए गए। इनमें से 20 मोबाइल फोन दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र, झारखंड, बिहार और राजस्थान जैसे अन्य राज्यों से, जबकि उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, प्रतापगढ़, बलिया, भदोही और उन्नाव जनपदों से 5 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

बरामद मोबाइल फोन में वन प्लस, वीवो, रेडमी, ओप्पो, रियलमी, टेक्नो, पोको, नोकिया और सैमसंग जैसी प्रमुख कंपनियों के हैं। सभी मोबाइल फोन अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं नोडल साइबर क्राइम श्री आयुष श्रीवास्तव तथा क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम श्री देवेश सिंह द्वारा मोबाइल स्वामियों को वितरित किए गए।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने बताया कि यदि किसी का मोबाइल फोन खो जाता है तो तत्काल संबंधित थाने में गुमशुदगी दर्ज कराएं और उसके बाद सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत अवश्य दर्ज करें। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध के प्रति जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव है। साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें, अथवा नजदीकी थाने की साइबर हेल्पडेस्क पर लिखित शिकायत दें।

नववर्ष के अवसर पर अपना खोया मोबाइल वापस पाकर सभी मोबाइल धारक बेहद संतुष्ट और खुश नजर आए।

बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम थाना महेश पाल सिंह, प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम सेल राजेश कुमार यादव सहित साइबर क्राइम थाना एवं जनपद के विभिन्न थानों की साइबर सेल में तैनात अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।

Related

डाक्टर 2261573699806264174

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item