रांची में राष्ट्रीय योग स्पोर्ट्स चैंपियनशिप संपन्न, यूपी के खिलाड़ियों ने बढ़ाया प्रदेश का मान

 

जौनपुर। 50वीं सब जूनियर एवं जूनियर राष्ट्रीय योग स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का भव्य आयोजन 27 दिसंबर से 31 दिसंबर 2025 तक रतनलाल जैन स्मृति भवन, रांची में किया गया। इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन झारखंड योग स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा किया गया, जिसमें देशभर से आए प्रतिभागी खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

योगा फेडरेशन जौनपुर की अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय रेफरी रजनी साहू ने बताया कि प्रतियोगिता से पूर्व 26 दिसंबर को राष्ट्रीय रेफरियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रतियोगिता के संचालन, निर्णयन प्रक्रिया एवं तकनीकी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

25 राज्यों के खिलाड़ियों ने दिखाया दम

इस राष्ट्रीय चैंपियनशिप में देश के 25 राज्यों से आए खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता 8 वर्ष से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए आयोजित की गई थी, जिसमें खिलाड़ियों ने योगासन, संतुलन और लयबद्ध योग प्रदर्शन के माध्यम से निर्णायकों और दर्शकों को प्रभावित किया।

उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

राष्ट्रीय रेफरी रजनी साहू ने बताया कि इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों का प्रदर्शन अत्यंत सराहनीय रहा। प्रदेश के बच्चों ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और उत्कृष्ट योग कौशल के दम पर कई पुरस्कार अपने नाम किए, जिससे उत्तर प्रदेश का मान राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा।

समापन समारोह में हुआ सम्मान

31 दिसंबर की शाम को आयोजित समापन समारोह में झारखंड योग स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, रेफरियों एवं पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। साथ ही सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

25 दिसंबर को रवाना हुई थी यूपी टीम

उल्लेखनीय है कि 25 दिसंबर को उत्तर प्रदेश योगा फेडरेशन के तत्वावधान में 40 सदस्यों एवं खिलाड़ियों की एक टीम, फेडरेशन के पदाधिकारियों एवं राष्ट्रीय रेफरी रजनी साहू के नेतृत्व में झारखंड के लिए रवाना हुई थी। टीम ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन किया।

Related

डाक्टर 2852692776203030949

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item