लगातार दूसरे दिन खिली चटख धूप,मकर संक्रांति से पहले ही मिली राहत
https://www.shirazehind.com/2026/01/blog-post_15.html
जौनपुर। रविवार की तरह ही सोमवार को भी सुबह से ही चटख धूप खिल गई है। सामान्यतया माना जाता है कि मकर संक्रांति के बाद से मौसम में सुधार होना शुरू होता है लेकिन रविवार और सोमवार के मौसम को देखकर लग रहा है कि राहत कुछ पहले ही मिल गई है। मौसम अच्छा होने से मकर संक्रांति के लिए लोग खरीदारी करने के लिए बाजारों में पहुंच रहे हैं।जिन लोगों को बहन बेटियों को खिचड़ी पहुंचाना है वे अच्छा मौसम देखकर उत्साहित हैं बाइक पर गठरी बांधकर धड़ाधड़ उन्हें पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। ठंड और गलन के चलते परिषदीय विद्यालयों में 14 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश चल रहा है ऐसे में बच्चे पतंगबाजी कर अच्छे मौसम का आंनद उठा रहे हैं।

