शीतलहर को देखते हुए स्कूल बंद रखने का सख्त आदेश

 जौनपुर। जनपद में लगातार बढ़ रही ठंड, शीतलहर एवं घने कोहरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के दृष्टिगत महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। जिलाधिकारी महोदय के आदेश दिनांक 05 जनवरी 2026 के क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जौनपुर द्वारा कक्षा 1 से 8 तक के समस्त विद्यालयों में 06 एवं 07 जनवरी 2026 को शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार यह अवकाश जनपद जौनपुर के अंतर्गत संचालित समस्त परिषदीय विद्यालय, सीबीएसई/आईसीएसई बोर्ड, यूपी बोर्ड, मान्यता प्राप्त मदरसे, सहायता प्राप्त विद्यालय सहित सभी शैक्षिक संस्थानों पर लागू होगा, जहां कक्षा 1 से 8 तक की पढ़ाई संचालित होती है।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि वर्तमान में अत्यधिक ठंड, शीतलहर एवं घने कोहरे के कारण छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है, जिसे ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा समस्त मान्यता प्राप्त दैनिक समाचार पत्रों से अनुरोध किया गया है कि जनहित में इस आदेश को अपने समाचार पत्रों में निःशुल्क प्रकाशित करें, जिससे अधिक से अधिक अभिभावकों तक सूचना समय से पहुंच सके।

आदेश की प्रतिलिपि राज्य परियोजना निदेशक (समग्र शिक्षा), जिलाधिकारी जौनपुर, मुख्य विकास अधिकारी, मंडलीय सहायक शिक्षा अधिकारी (वाराणसी मंडल) एवं समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही एवं अनुपालन हेतु प्रेषित की गई है।

जिला प्रशासन द्वारा यह कदम बच्चों को ठंड से होने वाली बीमारियों से बचाने के उद्देश्य से उठाया गया है। प्रशासन ने अभिभावकों से भी अपील की है कि बच्चों को ठंड से सुरक्षित रखें और अनावश्यक रूप से घर से बाहर न भेजें।

Related

डाक्टर 7031685441692609323

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item