अन्तर्जनपदीय कुख्यात गौ-तस्कर गिरफ्त में, कई जनपदों में दर्ज हैं गंभीर मुकदमे

 

जौनपुर। थाना जलालपुर पुलिस टीम ने पिकअप चोरी के मामले में वांछित चल रहे अन्तर्जनपदीय कुख्यात गौ-तस्कर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार अभियुक्त पर जनपद जौनपुर सहित अन्य जनपदों में आधा दर्जन से अधिक संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 जनवरी 2025 को अजीत कुमार भारती द्वारा थाना जलालपुर में तहरीर दी गई थी कि उनकी पिकअप गाड़ी उजाला होटल के बगल स्थित बाबू मिस्त्री के गैरेज से चोरी हो गई है। इस संबंध में थाना जलालपुर पर मु0अ0सं0-24/25 धारा 316 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना एवं साक्ष्य संकलन के दौरान बाबू मिस्त्री की नामजदगी गलत पाई गई।

जांच में घटना को अंजाम देने में अमरनाथ यादव उर्फ क्षमानाथ यादव एवं अमरजीत गौतम के नाम प्रकाश में आए, जिसके बाद मुकदमे की धाराओं में संशोधन करते हुए धारा 303(2), 317(2) बीएनएस जोड़ी गई। चोरी की गई पिकअप गाड़ी को बाद में थाना धीना, जनपद चंदौली क्षेत्र में पशु तस्करी के दौरान बरामद किया गया।

इसी क्रम में थाना जलालपुर पुलिस टीम ने 05 जनवरी 2026 को वांछित अभियुक्त अमरनाथ यादव उर्फ क्षमानाथ यादव पुत्र स्व0 भगवानदास यादव निवासी ग्राम रेहटी तुल्लापुर, थाना जलालपुर को ग्राम रेहटी पुलिया मोड़ के पास से दोपहर करीब 12:15 बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त कुख्यात अन्तर्जनपदीय गौ-तस्कर है, जिसके विरुद्ध जौनपुर एवं अन्य जनपदों में गौ-तस्करी, गैंगस्टर एक्ट सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं। अभियुक्त के शेष आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि इस गिरफ्तारी से जनपद में पिकअप चोरी एवं गौ-तस्करी जैसी घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगेगा।

अभियुक्त के विरुद्ध जलालपुर, महाराजगंज, धीना एवं मुगलसराय थानों में गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट, बीएनएस व भादवि की विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे पंजीकृत हैं।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

उप निरीक्षक इष्टदेव पाण्डेय, उप निरीक्षक बलवन्ता प्रसाद, मुख्य उप निरीक्षक चिन्ता राय, हेड कांस्टेबल अखिलेश सिंह, बबूल यादव, मुन्नु प्रसाद, महिला हेड कांस्टेबल प्रेमावती देवी, हेड कांस्टेबल चन्दन सिंह एवं कांस्टेबल आलोक सिंह (थाना जलालपुर)।

Related

डाक्टर 620936409595413834

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item