बक्शा ब्लॉक प्रमुख मनोज यादव का दिल्ली में इलाज के दौरान निधन
सुधीर सिंह, नवीन सिंह, सिकरारा ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह, परवेन्द्र सिंह पम्मू, प्रबन्धक सूर्यप्रकाश बबलू, रतन सिंह राजू, सुनील सिंह, अजय कुमार निगम, बेचू सिंह, जुगनू सिंह, ब्रह्मशील यादव, आशीष जायसवाल, संजय सिंह, हेमंत सेठ, रिंकू निगम सहित सैकड़ो लोगों की भीड़ रही। मनोज की अंत्येष्टि रामघाट पर की गई जहां मुखाग्नि उनके 7 वर्षीय पुत्र मनन यादव ने दिया।
प्रमुख के निधन पर ब्लॉक पर दी गई श्रद्धांजलि, आयोजित हुई शोकसभा
बक्शा ब्लॉक प्रमुख मनोज यादव का पार्थिव शरीर सुबह साढ़े दस बजे ब्लॉक मुख्यालय पहुँचा जहां खण्ड विकास अधिकारी राम विलास के नेतृत्व में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बीडीओ के नेतृत्व में सहायक विकास अधिकारी (ग्राम्य विकास) संजय श्रीवास्तव, एडीओ पंचायत रमेश यादव, सचिव महेश तिवारी, एडीओ एजी अनुराग सिंह, विजयभान यादव, श्रीपत मौर्य, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, सुशील श्रीवास्तव, सचिव गौड़ गणेश, कमलेश खरवार, अमित यादव, अवनीश कुमार, धर्मेंद्र यादव, रोहित शर्मा, केशरी प्रसाद, राकेश कुमार, आशीष कुमार सहित समस्त कर्मचारीयों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें अंतिम विदाई दी।इसके उपरांत दो मिनट का शोक सभा का आयोजन किया गया। बीडीओ रामविलास ने कहा प्रमुख के निधन से महसूस हुआ कि हम सबका अविभावक चला गया है। एडीओ (आरडी) संजय श्रीवास्तव ने कहा प्रमुख जी ने हमेशा पीड़ितों और वंचितों की मदद की उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा।

