व्यापार मंडल का सराहनीय प्रयास, कबूलपुर बाजार में जलवाए गए अलाव
जफराबाद। क्षेत्र के कबूलपुर (कल्याणपुर) बाजार में मंगलवार को हाड़ कंपा देने वाली कड़ाके की ठंड को देखते हुए व्यापार मंडल द्वारा विभिन्न स्थानों पर अलाव जलवाए गए। इससे बाजार में आने वाले राहगीरों, दुकानदारों और स्थानीय लोगों को ठंड से काफी राहत मिली।
व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश जायसवाल ने कहा कि अचानक बढ़ी ठंड के कारण आमजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से व्यापार मंडल ने अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन किया है। आगे भी ऐसे जनहितकारी कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे।
महामंत्री संजय यादव ने बताया कि व्यापार मंडल हमेशा सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहा है। आवश्यकता पड़ने पर अन्य स्थानों पर भी अलाव की व्यवस्था कराई जाएगी।
व्यापार मंडल के संरक्षक उमेश कुमार मिश्रा ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और इस कार्य में सभी व्यापारियों का सहयोग सराहनीय है। वहीं हाजी अलाउद्दीन, पूर्व एडीओ पंचायत एवं दुर्गा प्रसाद जायसवाल ने कहा कि कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों के लिए अलाव अत्यंत आवश्यक है। व्यापार मंडल की यह पहल प्रशंसनीय है।
अलाव जलने से बाजार में मौजूद लोगों को ठंड से काफी राहत मिली और व्यापार मंडल के इस प्रयास की सराहना की गई।

