पुण्यतिथि पर याद किये गए स्वतंत्रता सेनानी हरगोविंद सिंह

 

जफराबाद।स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तर प्रदेश शासन में मंत्री रहे  हरगोविंद सिंह की पुण्यतिथि बुधवार को हरगोविंद सिंह इंटर कालेज प्रांगण में बुधवार को मनाई गई।

कालेज प्रांगण में स्थापित उनकी मूर्ति पर कालेज के प्रबन्धक अभिषेक सिंह गोल्डी,व प्रधानाचार्य डॉ संजीव कुमार सिंह सहित अन्य अतिथियों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दिया।प्रधानाचार्य श्री सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान हरगोविंद सिंह ने वकालत छोड़कर पूर्ण रूप से राष्ट्रसेवा का मार्ग अपनाया।स्वतंत्रता के पश्चात उत्तर प्रदेश शासन में भी उल्लेखनीय सेवाएँ दिया। वे 1946 में पं. गोविंद बल्लभ पंत के मंत्रिमंडल में।मंत्री पद पर बनाये गए।उसके बाद कई मुख्यमंत्रियों के मंत्रिमंडल में मंत्री रहे।अंत मे गृह मंत्री के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने 28 जनवरी 1967 तक प्रदेश की सेवा किया।

कार्यक्रम में विनोद कुमार,वीना ,सुचित गौतम, सैयद अब्बाश, अजय कुमार, बसंत कुमार द्विवेदी, हिमांशु पांडेय, यशवंत पाल, अभिषेक सिंह, निलेश सिंह सहित अनेक शिक्षकगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related

JAUNPUR 4961871346507445432

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item