शाहगंज में मारपीट व हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
जौनपुर। थाना शाहगंज पुलिस ने मारपीट और हत्या के प्रयास से जुड़े मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई 27 जनवरी 2026 को दर्ज मुकदमे के आधार पर की गई।
पुलिस के अनुसार, ताखा पूरब निवासी अशोक प्रताप सिंह पुत्र स्व. वंश देव सिंह की तहरीर पर थाना शाहगंज में मु0अ0सं0 0021/2026 धारा 115(2), 352, 351(3), 109(1), 324(4) भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। मामले में वांछित अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी।
प्रभारी निरीक्षक शाहगंज के.के. सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अजय कुमार सिंह मय पुलिस टीम ने ताखा पूरब गांव से अभियुक्त मनीराम यादव पुत्र रामदेव तथा सचिन पुत्र बच्चू लाल यादव को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी ग्राम ताखा पूरब, थाना शाहगंज के निवासी हैं।
पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने अपना पक्ष न्यायालय में अधिवक्ता के माध्यम से रखने की बात कही है। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक के.के. सिंह, उपनिरीक्षक अजय कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल आशीष कुमार यादव तथा कांस्टेबल सूर्यकुमार यादव शामिल रहे।

