प्रात: 10 से दोपहर 3 बजे तक बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति
https://www.shirazehind.com/2026/02/10-3.html
जौनपुर। जनपद के समस्त विद्युत उपभोक्ताओं को सूचित किया गया कि जगदीशपुर रेलवे क्रासिंग के पास ओवरब्रिज के निर्माण हेतु 33 के0वी0 लाइन मुस्ताफाबाद के स्थानान्तरण का कार्य 19 फरवरी को कार्यदायी संस्था द्वारा कराया जायेगा। लाइन स्थानान्तरण के दौरान 33/11 के0वी0 मुस्तफबाद से पोषित क्षेत्रों की प्रातः 10 बजे से 3 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस आशय की जानकारी अधिशासी अभियंता ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।

