जफराबाद में विकास की रफ्तार तेज: 10 संपर्क मार्गों के नव निर्माण को मिली शासन की हरी झंडी
जफराबाद के विधायक जगदीश नारायणराय राय ने इस निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह स्वीकृति क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि वर्षों से जर्जर पड़े संपर्क मार्गों के नव निर्माण से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी। शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि उपज के परिवहन और व्यापारिक गतिविधियों को भी इससे नई गति मिलेगी।
विधायक ने बताया कि शासन द्वारा जारी आदेश में करोड़ों रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा शीघ्र ही कार्य प्रारंभ कराया जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री एवं विभागीय अधिकारियों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार गांव-गांव तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
इन मार्गों को मिली है स्वीकृति
खेताब चढ़ई पटेल बस्ती सम्पर्क मार्ग
छतीसा खुर्द कहार बस्ती सम्पर्क मार्ग
रसूलपुर खास सम्पर्क मार्ग
पिपरिया पाल बस्ती सम्पर्क मार्ग
गद्दोपुर राय बस्ती सम्पर्क मार्ग
विथार से तरसंड अनुसूचित बस्ती सम्पर्क मार्ग
वृंदावन पाल बस्ती सम्पर्क मार्ग
सरेमू तातेपर बस्ती सम्पर्क मार्ग
सुल्तानपुर खास सम्पर्क मार्ग
पाण्डेपुर खास सम्पर्क मार्ग
विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता मानकों के अनुरूप एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराए जाएं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
क्षेत्रवासियों ने भी शासन से मिली इस स्वीकृति पर खुशी जताई है। ग्रामीणों का कहना है कि इन सड़कों के निर्माण से आवागमन सुगम होगा, गांवों की तस्वीर बदलेगी और स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को भी मजबूती मिलेगी।

