जौनपुर पुलिस की डिजिटल जीत, 111 मोबाइल पाकर खिल उठे चेहरे

 

जौनपुर।साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में जौनपुर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। साइबर क्राइम थाना/सेल जौनपुर एवं जनपद के विभिन्न थानों की साइबर सेल टीम ने सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से 111 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित बाजार कीमत करीब 20 लाख रुपये आंकी गई है। अपने खोए मोबाइल वापस पाकर मोबाइल धारकों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम के कुशल पर्यवेक्षण में की गई। साइबर क्राइम थाना जौनपुर द्वारा अब तक कुल 1130 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर स्वामियों को लौटाए जा चुके हैं।

साइबर क्राइम थाना को प्राप्त प्रार्थना पत्रों एवं सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से मोबाइल बरामद किए गए। इनमें थाना शाहगंज से 19, खुटहन से 4, कोतवाली, लाइनबाजार व सरायख्वाजा से 3-3, तेजीबाजार से 2, सरपतहां, सुजानगंज व मड़ियाहूं से 3-3, मुंगराबादशाहपुर से 2 तथा नेवढ़िया से 1 मोबाइल शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश के अन्य जनपदों आजमगढ़, प्रयागराज, बहराइच, लखनऊ, कानपुर, बलिया, प्रतापगढ़, भदोही सहित कुछ मोबाइल दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र, झारखंड, बिहार व राजस्थान जैसे अन्य प्रांतों से भी बरामद किए गए हैं।

बरामद मोबाइलों में प्रमुख रूप से वनप्लस, वीवो, रेडमी, ओप्पो, रियलमी, टेक्नो, पोको, नोकिया एवं सैमसंग कंपनियों के फोन शामिल हैं। इन मोबाइलों को अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव (नोडल साइबर क्राइम) एवं क्षेत्राधिकारी सदर/साइबर क्राइम  देवेश सिंह द्वारा मोबाइल स्वामियों को वितरित किया गया।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति का मोबाइल फोन गुम हो जाता है, तो वह तत्काल संबंधित थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराए तथा सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत अवश्य दर्ज करे। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध के प्रति जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव है। साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत 1930 पर ऑनलाइन शिकायत करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें, अथवा नजदीकी थाने की साइबर हेल्पडेस्क पर संपर्क करें।

Related

JAUNPUR 3230833003551648344

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item