प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप, केराकत पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार

 बाइबिल व धर्म प्रचार सामग्री बरामद, सभी आरोपित जेल भेजे गए

जौनपुर। थाना केराकत पुलिस ने प्रलोभन देकर अवैध रूप से धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत की गई। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से ईसाई धर्म से संबंधित प्रचार सामग्री भी बरामद की है।

प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह के नेतृत्व में केराकत पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 27/2026, धारा 3/5(1) उ0प्र0 विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपितों की गिरफ्तारी थाना केराकत क्षेत्र अंतर्गत तरियारी गांव स्थित एक मकान से की गई।

गिरफ्तार आरोपितों में अजय कुमार पुत्र राम नारायण, निवासी तरियारी थाना केराकत जौनपुर,

राजबली पुत्र भभूति (उम्र करीब 58 वर्ष), निवासी बलईपुर थाना केराकत जौनपुर,

दिवाकर पुत्र त्रिभुवन (उम्र करीब 33 वर्ष), निवासी बरौना थाना बरदह जनपद आजमगढ़ तथा

अवधेश पुत्र अच्छेलाल (उम्र करीब 32 वर्ष), निवासी मैरांद खान थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार आरोपितों द्वारा लोगों को विभिन्न प्रकार के प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा था। सूचना के आधार पर छापेमारी कर सभी को मौके से हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान आरोपितों के पास से ईसाई धर्म प्रचार से संबंधित एक पोस्टर, 26 पवित्र बाइबिल, दो संग्रह पुस्तिकाएं, छह पवित्र शास्त्र (भजन संहिता, नीति वचन), एक नया विधान एवं अन्य स्त्रोत ग्रंथ बरामद किए गए।

पुलिस ने सभी आरोपितों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

Related

डाक्टर 1670181162831670303

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item