सिद्दीकपुर आईटीआई में वृहद रोजगार मेला, 60 से अधिक कंपनियां देंगी 3000 नौकरियां
https://www.shirazehind.com/2026/02/60-3000.html
जौनपुर। शासन की मंशा के अनुरूप एवं जिलाधिकारी के निर्देशानुसार “उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन” के अंतर्गत 28 फरवरी 2026 को राजकीय आईटीआई सिद्दीकपुर में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि मेले में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की 60 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। लगभग 3000 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया संचालित होगी। चयनित अभ्यर्थियों को 12 हजार से 35 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतनमान के अवसर उपलब्ध होंगे।
रोजगार मेले के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए 24 फरवरी 2026 को प्रातः 10 बजे कलेक्ट्रेट परिसर से रोजगार रथ (एलईडी प्रचार वाहन) को जिलाधिकारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा, जो विभिन्न क्षेत्रों में जाकर युवाओं को मेले की जानकारी देगा।

