यूपी बोर्ड परीक्षा के दोनों पाली में 605 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

किसी भी केन्द्र पर कोई भी परीक्षार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते नहीं मिला

जौनपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के तीसरे शनिवार को दोनों पाली में 605 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के तीसरे दिन परीक्षार्थियों की संख्या कम रही। किसी भी परीक्षा केंद्र पर कोई भी परीक्षार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते नहीं पाया गया। उड़न दस्ता की टीम परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करती रही। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा को लेकर पुलिस बल तैनात रही।

जानकारी के अनुसार यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के तीसरे दिन शुक्रवार को पहली पाली में हाईस्कूल के छात्रों का गृह विज्ञान विषय का प्रश्न पत्र था। इसके लिए 20 हजार 343 छात्र, छात्राएं पंजीकृत थे जिसमें 19 हजार 369 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। शेष 974 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पहली ही पाली में इंटर के छात्रों का फल एवं खाद्य संरक्षण, परिधान रचना एवं सज्जा, पाक शास्त्र, धुलाई एवं रंगाई, टेक्सटाइल डिजाइन, बुनाई तकनीकी, रंगीन फोटोग्राफी, रेडियो एवं रंगीन टीवी, ऑटोमोबाइल, आशुलिपि टंकण, नर्सरी शिक्षण, डेरी और बहीखाता विषय का प्रश्न पत्र था। इसके लिए कुल 537 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें 510 छात्रों ने परीक्षा दी। शेष 27 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाये गये
वहीं दूसरी पाली में इंटर के छात्रों का इतिहास विषय की परीक्षा थी। इसके लिए 10 हजार 217 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें नौ हजार 639 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। शेष 578 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। कंट्रोल रूम के प्रभारी ब्रह्मजीत यादव ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा सम्पन्न हुई। किसी भी केंद्र पर कोई भी परीक्षार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते नहीं पाया गया।

संस्कृत की परीक्षा में 163 परीक्षार्थी अनुपस्थित

संस्कृत बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए 22 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं। शनिवार को सभी परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देने के लिए एक हजार 601 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें परीक्षा केंद्र पर एक हजार 438 परीक्षार्थी ही पहुंचे। शेष 163 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाये गये।


Related

डाक्टर 6762456939436158599

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item