राजेश यादव बनाये गये अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष

जौनपुर। अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण संघ का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया जिसकी जानकारी होने पर परिवार सहित उनके शुभचिन्तकों में खुशी की लहर दौड़ गयी। सभी लोगों ने राजेश जी को बधाई देते हुये संघ के इस निर्णय की सराहना किया। वहीं श्री यादव ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के रूप में दायित्व सौंपे जाने पर सभी के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। साथ ही यह भी कहा कि यह पद मेरे लिये सम्मान के साथ बहुत बड़ी जिम्मेदारी भी है। संगठन के समस्त पदाधिकारियों, वरिष्ठ अधिवक्ताओं एवं युवा साथियों को बधाई देता हूं। सभी के सहयोग, विश्वास और समर्थन के बिना यह सम्भव नहीं था। हमारा संगठन केवल एक मंच नहीं, बल्कि अधिवक्ताओं के अधिकार, सम्मान और कल्याण के लिये समर्पित एक सशक्त परिवार है।
नवचयनित प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमारा संकल्प है कि अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा और उनके सामाजिक-आर्थिक सुरक्षा के लिए निरन्तर प्रयास किये जायं। युवा अधिवक्ताओं के प्रशिक्षण, मार्गदर्शन एवं कल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता दी जाय। सरकार एवं संबंधित संस्थाओं के समक्ष अधिवक्ताओं की समस्याओं को प्रभावी ढंग से रखा जाय। संगठन में पारदर्शिता, एकता और अनुशासन को सर्वोपरि रखा जाय। हम सभी मिलकर यह प्रण लें कि एकता, समर्पण और संघर्ष के बल पर संगठन को नयी ऊंचाइयों तक पहुंचायेंगे और अधिवक्ता समाज की गरिमा को और मजबूत करेंगे। आप सभी का सहयोग और मार्गदर्शन के बिना यह सम्भव नहीं है। संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है।
बता दें कि श्री यादव जनपद जौनपुर के मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र के मूल निवासी हैं जो पिछले कई वर्षों से हाई कोर्ट इलाहाबाद में प्रैक्टिस कर रहे हैं। यह मनोनयन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मृदुल यादव एडवोकेट ने की अनुमति एवं राष्ट्रीय पदाधिकारियों के अनुमोदन पर हुआ है। श्री यादव इसके पहले प्रदेश सचिव थे जिनको संगठन के प्रति किये गये कार्यों और लगनशीलता को देखते हुये प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। इस आशय की जानकारी ओम प्रकाश पाल एडवोकेट राष्ट्रीय महामंत्री ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।
001

Related

डाक्टर 6321512497473903277

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item