जौनपुर जेल में बंद विचाराधीन बंदी की इलाज के दरम्यान मौत

जौनपुर। जिले की जिला कारागार में बंद एक विचाराधीन कैदी की इलाज के दौरान मौत हो जाने से हड़कंप मच गया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मामला जौनपुर जनपद के सरपतहा थाना क्षेत्र का है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सरपतहा थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव निवासी अजीत कुमार गौतम  पुत्र बनवारी लाल गौतम को पुलिस ने 15 फरवरी की देर रात चोरी के आरोप में घर से हिरासत में लिया था। परिजनों का आरोप है कि युवक को चार दिन तक थाने में रखा गया और बाद में उसे जेल भेज दिया गया।

बताया जा रहा है कि बीती रात जिला कारागार में बंदी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जेल प्रशासन द्वारा उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक के पिता ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके बेटे को झूठे मामले में फंसाया गया। उनका आरोप है कि पुलिस ने उसके जेब में जेवरात रखकर उसे चोरी के आरोप में जेल भेज दिया।

फिलहाल पुलिस इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रही है। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश व्याप्त है। मामले की सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और उच्चाधिकारियों की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Related

JAUNPUR 1143912759643893157

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item