नाजायज तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
जौनपुर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत थाना सिकरारा पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने एक अभियुक्त को नाजायज देशी तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सिकरारा के नेतृत्व में उ0नि0 हृदयानन्द मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार तड़के कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने सुबह लगभग 4:25 बजे बोधापुर मोड़ तिराहा से अभियुक्त लवकुश गौड़ पुत्र सुशील गौड़ (उम्र लगभग 19 वर्ष) निवासी सिकन्दरा खालेपुर, थाना सिकरारा, जौनपुर को गिरफ्तार किया।
तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से एक नाजायज देशी तमंचा .315 बोर तथा एक कारतूस .315 बोर बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर थाना सिकरारा में मु0अ0सं0-50/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

