थानागद्दी के बराई गांव में चोरी, पुलिस चोरों का पता लगाने में जुटी

 संजय शुक्ल 

केराकत( जौनपुर)। केराकत कोतवाली थाना क्षेत्र के बराई गांव में बीती रात चोरी हो गई। चोरों ने मार्कण्डेय सिंह के घर से लाखों रुपये के जेवर और नकदी चुराकर भाग गए।

जानकारी के अनुसार, मारकंडे सिंह  अपने परिवार के साथ खाना खाकर सो गए थे। आधी रात के बाद चोर उनके घर में घुस गए। चोरों ने घर में रखी एक सोने की अंगूठी, एक जोड़ी सोने के कान के टॉप्स, तीन जोड़ी चांदी की पायल, 10 चांदी के सिक्के और अन्य कीमती घरेलू सामान के साथ 20,000 रुपये नकद चुरा ले गए ।

सुबह जब मार्कण्डेय की नींद खुली तो उन्होंने कमरे का ताला खुला देखा। अंदर जाकर देखने पर अलमारी खुली और सामान बिखरा पड़ा था, जिससे चोरी का पता चला। पीड़ित ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। 

पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से आवश्यक सैंपल एकत्र किए और अपने साथ ले गई। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चोरों का पता लगाया जा रहा है।

Related

डाक्टर 912452530175541262

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item