निर्धारित मानदेय न मिलने से क्षुब्ध बीएलओ कर्मियों ने सीटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

जौनपुर: निर्धारित मानदेय न मिलने से क्षुब्ध बीएलओ कर्मियों ने गुरुवार को सीटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंप बीएलओ कार्य से मुक्त करने की मांग की है। दोपहर में डीएम को ज्ञापन देने पहुँचे ग्राम रोजगार सेवक, पंचायत सहायक एवं आंगनवाड़ी संगठन के लोगों का आरोप है कि मुख्य चुनाव आयोग के निर्देश पर 2 अगस्त 2025 को बीएलओ कर्मियों को 500 रुपया से बढ़ाकर 1000 हजार रुपया प्रतिमाह देने की घोषणा की थी परन्तु उसका पालन नही किया गया। एसआईआर कार्य में मानसिक प्रताड़ना का शिकार होना पड़ा जबरन कार्य करवाया गया। बाउजूद मानदेय नही दिया गया। बीएलओ समूह ने कार्य से मुक्त करने की मांग की है। इस दौरान सचिन कुमार पाण्डेय, राकेश कुमार, आशीष, विपिन कुमार, तनवीर हसन, उर्मिला यादव, मनोरमा, राजेन्द्र विश्वकर्मा, कुसुम देवी, आरती देवी, प्रियंका यादव, संतोष यादव, प्रदीप निषाद सहित दर्जनों लोग मौजूद रहें।

Related

डाक्टर 2964885392879058910

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item