चोरों ने शाम ढलते ही पत्रकार के घर को खंगाला,नगदी सहित दो लाख के गहने उड़ाए

 

जौनपुर।लाइनबाज़ार क्षेत्र के चंद्रिका सिंह कालोनी में शनिवार की रात लगभग नौ बजे चोरों ने एक पत्रकार के घर को निशाना बनाया।चोर मेन गेट का ताला तोड़कर घर में घुस गए उसके बाद उन्होंने कई अलमारियों को तोड़ डाला।आलमारी के लॉकर को तोड़कर   सात हजार रुपये नगद सहित लगभग दो लाख का गहना उठा ले गए।

एक हिंदी दैनिक अखबार के पत्रकार उमेश मिश्रा ने लाइन बाज़ार क्षेत्र चंद्रिका सिंह कालोनी में मकान है।पिछले कुछ दिनों से उनका परिवार गांव में रहता है।मकान पर उनका पुत्र रहता है।शनिवार की शाम को छह बजे उनका पुत्र गांव चला गया।नौ बजे श्री मिश्र अपनी पत्नी के साथ जब मकान पर पहुंचे तो देखा।ढाई घण्टे में घर मे किसी की मौजूदगी नही होने का फायदा उठाते हुए चोर घर के मेन गेट का ताला तोड़ घर में घुस गए और बारी बारी से सभी कमरों की आलमारी का ताला व लॉकर तोड़कर पूरे घर को खंगाल डाला।उमेश मिश्रा ने बताया कि चोर एक सोने कि चैन, चांदी का प्लेट,नारियल,सुपारी, पायल सहित कुछ गहने सहित व सात हजार नगदी उठा ले गए।पीड़ित ने घटना की सूचना पर सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता को दी गयी। उन्होंने तत्काल टीडी कालेज चौकी प्रभारी अरविंद यादव को मौके पर भेजा।उन्होंने रात से ही कालोनी में लगे सीसी कैमरे की जांच पड़ताल शुरू कर दिया।ज्ञात हो पिछले वर्ष कालोनी के नरेंद्र बहादुर सिंह के आवास पर 14 नवम्बर की रात को सात लाख रुपये के गहने की चोरी हुई थी।कालोनी के ही अखिलेश सिंह की बॉइक सहित कई अन्य चोरी हुई की घटना हुई है।इस घटना से पूरे कालोनी के लोग दहशत में है।

सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता ने बताया कि घटना के लिए पुलिस की टीम गठित की गई है।बहुत जल्द ही इस घटना का खुलासा हो जाएगा।

Related

डाक्टर 4014254884676999334

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item