कबीरुद्दीनपुर में घर में तोड़फोड़ व लूट का आरोप, सीएम से लगाई गुहार

गौराबादशाहपुर (जौनपुर)। थाना क्षेत्र के कबीरुद्दीनपुर गांव निवासी राजकुमार यादव ने मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भेजकर ग्राम प्रधान समेत अन्य लोगों पर घर में घुसकर तोड़फोड़ व लूटपाट करने का आरोप लगाया है।

राजकुमार यादव, जो वर्तमान में राजस्थान के पचपदरा स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं, ने आरोप लगाया कि 30 अक्टूबर 2024 को पड़ोसी अनुराग की हत्या के मामले में उनके परिवार के सदस्यों की गिरफ्तारी के दौरान प्रशासन की मौजूदगी में घर की महिलाओं के करीब 20 लाख रुपये के जेवरात व पांच लाख रुपये नकद ग्राम प्रधान वीरेंद्र यादव को सुरक्षा के लिए सौंपे गए थे। आरोप है कि बाद में उक्त सामान वापस नहीं किया गया।

पीड़ित का कहना है कि उनकी अनुपस्थिति में ग्राम प्रधान ने अन्य लोगों के साथ मिलकर घर में रखा अनाज, गैस सिलेंडर, इंजन व अन्य कीमती सामान उठा लिया तथा मकान की छत, खिड़की और दरवाजों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। उन्होंने करीब डेढ़ करोड़ रुपये के नुकसान का दावा करते हुए बच्चों के शैक्षणिक दस्तावेज गायब होने की भी बात कही है।

पीड़ित ने थानाध्यक्ष से मौके पर जाकर वीडियोग्राफी कराने और आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related

डाक्टर 2445381838416178988

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item