शाहापुर में तेज़ रफ़्तार कार खाई में पलटी , कार में सवार थे चार लोग, सभी बाल-बाल बचे

 यूसुफ खान

खेतासराय। स्थानीय थाना क्षेत्र के शाहापुर गांव में शुक्रवार की सुबह बड़ा हादसा होते- होते टल गया। तेज रफ्तार कार चालक को नींद की झपकी आने से वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे करीब च

तीन फीट गहरी खाई में पलट गया। कार में चार लोग सवार थे, जिन्हें मामूली चोटें आईं, जबकि सभी सुरक्षित बताए जा रहे है ।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार सवार लोग अब्बोपुर गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। विवाह कार्यक्रम संपन्न होने के बाद वे शुक्रवार तड़के कार से वापस लौट रहे थे। रास्ते में वाहन की गति तेज थी, इसी दौरान चालक को झपकी आ गई और कार पर नियंत्रण नहीं रह सका, जिससे वह सड़क किनारे खाई में जा गिरी।

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कार सवारों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। खबर लिखे जाने तक यह स्पष्ट नहीं हो सका था कि कार सवार किस स्थान के रहने वाले है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Related

डाक्टर 6377511349050862155

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item