दिन में रही चटख धूप,शाम को बादलों से घिरा आसमान

 

जौनपुर। सोमवार की सुबह मछलीशहर तहसील क्षेत्र में चटख धूप निकली और दोपहर तक धूप के कारण गर्मी महसूस हो रही थी लेकिन चार बजे के बाद आसमान बादलों से घिर गया और धूप गुल हो गई। आसमान में बादलों के आने से  बूंदाबांदी की आशंका बन रही गई है। ऐसे में अब जब गेहूं की फसलों में बालियां निकल रहीं हैं थोड़ी बूंदाबांदी फायदेमंद हो सकती है लेकिन जिन किसानों ने अपने खेतों की सिंचाई कर रखी है अगर बूंदाबांदी के साथ हवायें भी चलती हैं तो गेहूं की फसल गिर सकती है। बारिश का असर अरहर और चने की फसल जिसमें इस समय फूल लगे हुए हैं उनको भी नुकसान पहुंचा सकती है। बारिश होने पर आम के पेड़ों में निकल रहे बौर पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।काफी संख्या में किसानों की सरसों की फसल पक गई है और कुछ किसानों ने सरसों की फसल काटना भी शुरू कर दिया है ऐसे में बारिश पकी और कटी फसल को नुकसान भी पहुंचा सकती है। किसान आलू की खोदाई का भी काम कर रहे हैं क्योंकि आलू की फसल को भी नुकसान हो सकता है।

Related

डाक्टर 5556986978477046691

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item