जय प्रकाश गुप्ता बनाये गये मण्डल अध्यक्ष, निर्विरोध हुआ चयन
https://www.shirazehind.com/2026/02/blog-post_813.html
रामपुर, जौनपुर। अधीनस्थ कृषि सेवा संघ उत्तर प्रदेश के बैनर तले वाराणसी मंडल का अधिवेशन उप कृषि निदेशक कार्यालय वाराणसी के सभागार में सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन में सर्वसम्मति से संगठन के नये मण्डलीय पदाधिकारियों का चयन किया गया जिसमें जय प्रकाश गुप्ता (प्रान्तीय कोषाध्यक्ष) को वाराणसी मण्डल अध्यक्ष की नई जिम्मेदारी सौंपी गयी।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रान्तीय संगठन मंत्री डा. राजशेखर रहे एवं विशिष्ट अतिथि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद वाराणसी के अध्यक्ष शशिकांत श्रीवास्तव उपस्थित रहे। अधिवेशन में विभिन्न जनपदों से आए प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी रही। जौनपुर से अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव व मंत्री सकल नारायण पटेल, गाजीपुर से अध्यक्ष रजनीश पाल व मंत्री राकेश सरोज, चंदौली से कोषाध्यक्ष चंदन गुप्ता तथा जनपद वाराणसी से अध्यक्ष हेमलता भारतीय व मंत्री प्रियंका गुप्ता की उपस्थिति में यह निर्विरोध चयन सम्पन्न हुआ।

