जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष हुए आमने सामने

 पुलिस ने दो को हिरासत में लेते हुए की कार्यवाही

जफराबाद। जफराबाद थाना क्षेत्र के पौना गांव में जमीनी विवाद को लेकर शनिवार को सुबह दो पक्ष आमने-सामने हो गए, विवाद बढ़ता देख सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को सुबह 9 बजे के करीब थाना क्षेत्र के पौना गांव के लाल साहब एवं त्यागी नाथ यादव के बीच जमीनी विवाद को लेकर झड़प व मारपीट की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिसमें सूचना पर मौके पर थाने के उप निरीक्षक अरविंद यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने एक पक्ष से त्यागी नाथ यादव एवं दूसरे पक्ष से लाल साहब को हिरासत में ले लिया। 

थानाध्यक्ष जफराबाद श्री प्रकाश शुक्ल ने बताया कि दोनों पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर विवाद की स्थिति उतपन्न हुई थी। जिसमे दोनों पक्षों को दोबारा विवाद न करने की कड़ी हिदायत देते हुए विवाद कर रहे त्यागी नाथ यादव एवं लाल साहब को शांति भंग में पाबंद किया गया है।

Related

डाक्टर 7193712258523759162

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item