आईटीआई में रोजगार मेला, छह अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

 

जौनपुर। कौशल विकास मिशन के अंतर्गत युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से शासन के निर्देशानुसार 6 से 13 फरवरी 2026 तक आयोजित “रोजगार सप्ताह” के क्रम में बुधवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), जौनपुर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया।

जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र के निर्देशन में आयोजित इस मेले में कौशल विकास विभाग, आईटीआई, सेवायोजन विभाग तथा जिला दिव्यांगजन विभाग का संयुक्त सहयोग रहा। मेले में 100 से अधिक अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। चयन प्रक्रिया के उपरांत छह अभ्यर्थियों—विकास, कालीचरन, सुमित शर्मा, आकांक्षा यादव, कार्तिक पाण्डेय एवं अंकिता मिश्रा—का चयन किया गया। इन अभ्यर्थियों को टेलीकॉलिंग, कस्टमर सेल्स एसोसिएट एवं वी-मार्ट में वर्क फ्रॉम होम पदों के लिए अवसर प्राप्त हुआ।

जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने जनसुनवाई कक्ष में चयनित अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप युवाओं को स्थानीय स्तर पर अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।

उन्होंने विशेष रूप से दिव्यांग अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि दिव्यांगजन समाज का महत्वपूर्ण अंग हैं और उनकी प्रतिभा किसी से कम नहीं है। उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने और आत्मनिर्भर बनाने के लिए शासन द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। रोजगार मेलों के माध्यम से दिव्यांगजनों सहित सभी युवाओं को समान अवसर प्रदान किए जा रहे हैं, ताकि वे अपनी योग्यता के अनुरूप रोजगार प्राप्त कर सम्मानपूर्वक जीवनयापन कर सकें।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि भविष्य में भी ऐसे आयोजनों का नियमित रूप से आयोजन कर अधिकाधिक युवाओं एवं दिव्यांगजनों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए।

इस अवसर पर जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी दिव्या शुक्ला, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, प्राचार्य आईटीआई, जिला सेवायोजन अधिकारी जयप्रकाश पासवान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related

डाक्टर 4080562725464298518

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item