जवाहर नवोदय विद्यालय मड़ियाहूं में 14 फरवरी को होगा ‘प्रेरणा उत्सव’
https://www.shirazehind.com/2026/02/14.html
जौनपुर। पी०एम० श्री स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय मड़ियाहूं में 14 फरवरी 2026 को ‘प्रेरणा उत्सव’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
विद्यालय के प्राचार्य मुदित सक्सेना ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद जौनपुर के कक्षा 8 से 11 तक संचालित सभी विद्यालयों से एक छात्र और एक छात्रा को प्रतिभाग हेतु नामित किया गया है। सभी चयनित विद्यार्थियों को 14 फरवरी को प्रातः 9 बजे पी०एम० श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, मड़ियाहूं पहुंचना अनिवार्य होगा।
उन्होंने बताया कि जनपद स्तर पर चयनित विद्यार्थी आगामी राष्ट्रीय स्तर के प्रेरणा उत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए वडनगर (गुजरात) जाएंगे। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, नवाचार और राष्ट्रनिर्माण के प्रति जागरूकता विकसित करना है।
विद्यालय प्रशासन ने संबंधित विद्यालयों से समय से प्रतिभाग सुनिश्चित कराने का आग्रह किया है।

