35 लाख कीमत का 1.40 क्विंटल गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

 

जौनपुर। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खुटहन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने अंतर्जनपदीय गांजा तस्कर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1 क्विंटल 40 किलोग्राम अवैध गांजा, एक अपाचे मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल फोन व 3500 रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 35 लाख रुपये बताई जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव व क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान के पर्यवेक्षण में खुटहन पुलिस टीम सराय मोहिद्दीनपुर रोड पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान खुटहन से विशुनपुर की ओर जा रही मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया गया, जिस पर सवार दो युवक भागने लगे। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया।

पकड़े गए आरोपितों ने अपना नाम पिंटू निषाद पुत्र केशव निषाद एवं प्रमोद नाविक पुत्र कालूराम, निवासी रामनगर थाना खुटहन बताया। तलाशी के दौरान प्लास्टिक की बोरी में आठ पैकेट गांजा (8 किलोग्राम), तीन मोबाइल फोन, अपाचे मोटरसाइकिल और नकदी बरामद हुई।

कड़ाई से पूछताछ में पिंटू निषाद ने घर पर और गांजा छिपाकर रखने की जानकारी दी। पुलिस ने उसके घर के बाहर करकट में भूसे के अंदर रखे चार बड़े बोरे तथा एक खुले बोरे से सात पैकेट गांजा बरामद किया, जिसका कुल वजन 1 कुंतल 32 किलोग्राम पाया गया। इस प्रकार कुल बरामदगी 1 क्विंटल 40 किलोग्राम गांजा हुई।

दोनों आरोपितों के विरुद्ध थाना खुटहन पर मु.अ.सं. 28/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी पिंटू निषाद पर वर्ष 2021 में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है, जबकि प्रमोद नाविक के विरुद्ध भी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष रामाश्रय राय, उपनिरीक्षक प्रेमशंकर सिंह, उपनिरीक्षक रामजन्म प्रसाद सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस ने इसे मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई बताया है और अभियान आगे भी जारी रहने की बात कही है।

Related

JAUNPUR 2225619926245618027

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item