अलविदा कहने को तैयार सर्दी, निकलने लगी चटख धूप

 

जौनपुर। जनपद में अब सर्दी  धीरे-धीरे अलविदा कहने लगी है और मौसम साफ होने लगा है। सुबह नाम मात्र का कोहरा दिखाई पड़ता है।सुबह से ही खिलखिला कर धूप निकल रही है। मौसम का असर लोगों के पहनावे पर भी देखने को मिल रहा है, सुबह शाम भले ही स्वेटर और जैकेट लोग पहन रहें हैं लेकिन दिन चढ़ने पर लोग बिना स्वेटर और जैकेट के ही चल रहें हैं सरसों के ज्यादातर खेतों में बालियां लटकने लगी हैं गेहूं के खेतों में भी बालियां निकलने लगी हैं। मछलीशहर तहसील क्षेत्र के मछलीशहर - वाराणसी तथा मछलीशहर -रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोनों तरफ जिधर भी गर्दन मुड़ती है खेतों में शानदार और दमदार फसल देखकर जी खुश हो जाता है। कस्बों और स्थानीय बाजारों में हर दिन देर शाम तक चहल-पहल बनी हुई है।इस समय शादी विवाह का दौर जारी है ऐसे मेें बसंती मौसम ने इन मौकों को आनंदमयी बना दिया है। किसान आलू खोदकर प्याज की रोपाई कर रहे हैं। मछलीशहर मुंगराबादशाहपुर कस्बों तथा मीरगंज, बंधवा , जंघई,सरायबीका, सुजानगंज,बरईपार बाजारों में लोग प्याज की नर्सरी उखाड़कर बेचने के लिए ला रहें हैं जिसे 20 से 25 रुपए प्रति किलो बेचकर शाम होने से पहले ही घर चले जा रहे रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item