महाशिवरात्रि के जुलूस को लेकर पुलिस ने किया पीस कमेटी की बैठक

 

जफराबाद।स्थानीय कस्बे में स्थित प्राथमिक विद्यालय विद्यालय के प्रांगण में शनिवार को पुलिस द्वारा पीस कमेटी की बैठक बुलायी गयी। 

चौकी प्रभारी राधेश्याम सिंह ने रविवार को महाशिवरात्रि  के पर्व पर कस्बे में निकलने वाले जुलूस को लेकर लोगों को की यह अहम बैठक किया।उन्होंने लोगों से कहा कि जुलूस में किसी प्रकार का कोई व्यवधान नही आएगा।सभी लोग भाईचारे के साथ जुलूस को अच्छे वातावरण में सम्पन्न कराने में अपनी भूमिका निर्वहन करें।किसी भी प्रकार के अराजकता फैलाने वाले व्यक्ति की जानकारी हो उसे पुलिस को बताएं।उन्होंने बैठक में मौजूद लोगो से अपील किया कि सभी लोग विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी जुलूस को आपसी भाईचारे से सहयोग करके पूरा कराए।बैठक में पूर्व चेयरमैन प्रमोद कुमार बरनवाल, सन्दीप सेठ,आफताब आलम "गुड्डू",रिजवान, रामजी सेठ,गोली साव,शब्बीर हुसैन,पंकज सेठ,बबलू निगम, परवेज आलम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related

JAUNPUR 7298727172625351234

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item