खेल, अनुशासन और आत्मविश्वास से उज्ज्वल भविष्य : प्राचार्य डॉ. अब्दुल कादिर खान

 

जौनपुर। मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज के ग्राउंड में आयोजित वार्षिक खेल महोत्सव बड़े उत्साह, उमंग और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर सिंगापुर के उद्योगपति अयाज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। महोत्सव में कबड्डी, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, ताइक्वांडो, 100 मीटर दौड़ सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें महाविद्यालय के सभी विभागों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी का मन मोह लिया। रस्साकशी प्रतियोगिता भी आकर्षण का केंद्र रही।

रस्साकशी में महिला वर्ग में एनसीसी की बालिकाओं को विजेता घोषित किया गया, जबकि पुरुष वर्ग में एनएसएस के बालकों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजय प्राप्त की। कबड्डी प्रतियोगिता में एनएसएस की बालिकाओं ने ट्रॉफी अपने नाम की, वहीं पुरुष वर्ग में बीबीए के छात्रों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए कबड्डी ट्रॉफी जीती। 100 मीटर दौड़ में पुरुष वर्ग में मोहम्मद सलमान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि महिला वर्ग में श्रद्धा ने प्रथम स्थान हासिल कर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अब्दुल कादिर खान ने अपने विस्तृत उद्बोधन में कहा कि खेल केवल शारीरिक मजबूती का माध्यम नहीं बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने का सबसे प्रभावी साधन है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल भी जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो विद्यार्थियों को स्वस्थ, ऊर्जावान और सकारात्मक बनाता है। प्राचार्य ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि जीत और हार खेल का हिस्सा है, लेकिन सच्चा खिलाड़ी वही है जो पूरे समर्पण और ईमानदारी के साथ खेलता है। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने, लक्ष्य निर्धारित करने और निरंतर मेहनत करने की प्रेरणा दी तथा आशा व्यक्त की कि महाविद्यालय के छात्र भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

कार्यक्रम का सफल संचालन अहमद अब्बास खान द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य मोहम्मद नासिर खान,डीएलएड प्रभारी आर.पी. सिंह, मोहम्मद अल्वी,डॉ. नीलेश सिंह, डॉ. विवेक विक्रम, डॉ अंकित श्रीवास्तव, डॉ आकांक्षा श्रीवास्तव, मोहम्मद इलियास, प्रवीण यादव, संतोष सिंह, अंकित यादव, आदित्य मिश्रा, तकरीम फातिमा, उमरा खान, फरहीन बानो, दिव्यानी सिंह, मोहम्मद शफीक,किरमानी रुस्तम,मोहम्मद आजम,अकिल, शकील गुर्जर, बंटी सहित महाविद्यालय परिवार के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। प्रतियोगिताओं में अंशुमान, राजन, नुदरत, सुजीत, हर्ष आदि विद्यार्थियों ने भी सराहनीय प्रदर्शन किया।

अंत में विजेता टीमों को ट्रॉफी एवं मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। पूरा खेल महोत्सव जोश, अनुशासन, सौहार्द और खेल भावना से ओत-प्रोत रहा।

Related

JAUNPUR 7262134190190395250

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item