आंवला में अनिल यादव को प्रथम व अमरूद में तृतीय एवं कुमारी अंकिता यादव को मूली प्रदर्श में मिला प्रथम स्थान

जौनपुर।  "कौन कहता है आसमान में सुराख नहीं हो सकता, तबीयत से एक पत्थर तो उछालो यारों" इस पंक्ति को चरितार्थ कर दिखाया है जौनपुर के विसुनपुर निवासी अनिल यादव एवं  राजमणि यादव की होनहार सुपुत्री कुमारी अंकिता यादव । विदित हो कि जनभवन प्रांगण उत्तर प्रदेश लखनऊ में आयोजित प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी 2026 में प्रतिभाग कर अनिल यादव ने पूरे उत्तर प्रदेश में आंवला फल में प्रथम स्थान प्राप्त कर जौनपुर का नाम प्रदेश स्तर पर रोशन किया। अनिल यादव को अमरूद के क्षेत्र में भी उत्तर प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है।वहीं पर विसुनपुर निवासी कुमारी अंकित यादव पुत्री राजमणि यादव को मूली में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। कुमारी अंकिता यादव ने यह सिद्ध कर दिया कि लड़कियां भी किसी क्षेत्र में कम नहीं है। इन प्रतिभागियों को  राज्यपाल द्वारा प्रशस्ति पत्र 7 फरवरी को दिया जाएगा एवं  निर्धारित पुरस्कार राशि खाते में प्रेषित कर दी जाएगी। इस उपलब्धि से जौनपुर में हर्ष का माहौल है।इस अवसर पर उद्यान विभाग जौनपुर MIDH प्रभारी श्री राजकुमार जी एवं वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक सत्यभान जी उपस्थित रहे।

Related

डाक्टर 611922761773855031

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item