यूजीसी नेट में जेआरएफ चयन, आयुष पाण्डेय ने बढ़ाया जौनपुर का मान

 

जौनपुर। प्रशस्य जेम्स के डायरेक्टर, ज्योतिष एवं रत्न विशेषज्ञ तथा समाजसेवी डॉ. संदीप पाण्डेय के भतीजे एवं केपी पाण्डेय इंटर कॉलेज जफराबाद के प्रबंधक संजीव पाण्डेय के सुपुत्र आयुष पाण्डेय ने यूजीसी नेट परीक्षा में 99.93 परसेंटाइल के साथ जेआरएफ (जूनियर रिसर्च फेलोशिप) के लिए चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया है।

आयुष पाण्डेय वर्तमान में दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित हंसराज कॉलेज के छात्र रहे हैं। उन्होंने हाईस्कूल की परीक्षा डॉ. रिजवी लर्नर्स एकेडमी जौनपुर से 9.2 सीजीपीए के साथ उत्तीर्ण की। इसके बाद केंद्रीय विद्यालय कंचनपुर, वाराणसी से 12वीं की परीक्षा 92.6 प्रतिशत अंकों के साथ पास की।

उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भी आयुष का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज से हिन्दी विषय में स्नातक तथा दिल्ली विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग से परास्नातक की उपाधि प्राप्त की। यूजीसी नेट में जेआरएफ के लिए चयन को उनकी मेहनत और लगन का परिणाम माना जा रहा है।

आयुष पाण्डेय का उद्देश्य प्रशासनिक सेवाओं की ओर न जाकर हिन्दी भाषा और साहित्य के क्षेत्र में शोध कार्य के माध्यम से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिन्दी के प्रचार-प्रसार और उन्नति में योगदान देना है। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार, शिक्षकों और शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है।


Related

डाक्टर 7322524925975302495

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item