मुल्क में अमन व शांति के लिये रोज़ेदारों ने अल्लाह के सामने मांगी दुआए।


जौनपुर: शनिवार को मुस्लिम समुदाय के लोगो ने रमज़ान का तीसरा रोज़ा रख कर मुल्क में अमन चैन व शांति के लिए दुआए माँगी वही देर रात्रि तक सुन्नी समुदाय के लोगो ने मस्जिदों में तराबी पढ़ी ।  मौलाना मुबाशिर ने रमज़ान की फ़ज़ीलत बताते हुए कहा कि अल्लाह ने रोज़ा हमारे ऊपर इस लिये फ़र्ज़ किया है कि ताकि हम परहेज़गार बन जाएं और गुनाहों को छोड़ दें। अगर रोज़े की हालत में हम गुनाह करते हैं तो हमारे रोज़े को अल्लाह को कोई ज़रूरत नहीं है उन्होंने ज़क़ात एवं फितरा के बारे में भी विस्तार से बताते हुए कहा  की रोज़ेदारों को चाहिए कि वह अपने पड़ोसियों,रिश्तेदारों में उन लोगों का भी ख्याल रखें जो कि ग़रीबी की वजह से रमज़ान में परेशान नज़र आते हैं, इससे रोज़ेदार का सवाब और बढ़ जाता है।महिलाएं घरों में क़ुरान की तिलावत करे और खुदा से दुआ मांगे क्योंकि अल्लाह इस पाक महीने में सभी की मुरादों को पूरा करता है ।


Related

डाक्टर 6159254517042537925

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item