तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज में संस्थापक समारोह सम्पन्न, मेधावियों को मिला सम्मान

 

जौनपुर: तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज के मुख्य भवन स्थित मारकंडेय सिंह सभा कक्ष में रविवार को संस्थापक समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृपा शंकर सिंह (पूर्व गृह राज्य मंत्री, महाराष्ट्र सरकार) एवं विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्य ने दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया।

सरस्वती वंदना व स्वागत गीत के बाद प्रधानाचार्य डॉ. सत्य प्रकाश सिंह ने मुख्य अतिथि व अन्य आगंतुकों का अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया। विद्यालय की वार्षिक प्रगति आख्या दिनेश कुमार सिंह ने प्रस्तुत की।

मुख्य अतिथि ने विद्यालय के गौरवशाली इतिहास व विकास की सराहना करते हुए निर्धन एवं मेधावी विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग व मेडिकल शिक्षा हेतु आर्थिक सहयोग देने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक व कला प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया तथा तिलकधारी मेधा पुरस्कार प्रदान किए गए।

प्रधानाचार्य डॉ. सत्य प्रकाश सिंह ने विद्यालय के सर्वांगीण विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुनील कुमार सिंह ने किया तथा राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ। समारोह में विद्यालय परिवार, प्रबंध समिति के सदस्य व अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related

डाक्टर 2153412403859076022

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item