शुक्रवार को पूरे दिन बादलों से सूरज ने खेली आंख मिचौली

 

जौनपुर। शुक्रवार की सुबह से ही समूचे मछलीशहर तहसील क्षेत्र में पूरे दिन सूर्यदेव की आंख मिचौली चलती रही। सुबह आसमान में बादल होने के कारण सूर्यदेव के दर्शन देर से हुये।बादलों की आवाजाही के बीच बूंदाबांदी की आशंका बनी रही लेकिन बूंदाबांदी हुई नहीं। आसमान में बादलों के आने से और दिनों की तुलना में हल्की सी ठंड महसूस हुई। ऐसे में अब जब गेहूं की फसलों में बालियां निकल रहीं हैं थोड़ी बूंदाबांदी फायदेमंद हो सकती है लेकिन जिन किसानों ने अपने खेतों की सिंचाई कर रखी है अगर बूंदाबांदी के साथ हवायें भी चलती हैं तो गेहूं की फसल गिर सकती है। बारिश का असर अरहर और चने की फसल जिसमें इस समय फूल लगे हुए हैं उनको भी नुकसान पहुंचा सकती है। बारिश होने पर आम के पेड़ों में निकल रहे बौर पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

Related

JAUNPUR 3573474977678764688

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item