आईटीआई में छात्र—छात्राओं को मतदाता बनने के लिये किया गया प्रेरित
https://www.shirazehind.com/2026/02/blog-post_940.html
जनपद के 3 राजकीय एवं 121 निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में चलेगा मतदाता जागरूकता अभियान
जौनपुर। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डा. दिनेश चन्द्र के नेतृत्व में जनपद में चल रही स्वीप गतिविधियों के अन्तर्गत शुक्रवार को गठित निर्वाचन साक्षरता क्लब द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिद्दीकपुर में प्राचार्य मनीष पाल की अध्यक्षता में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में जहां छात्रों को लोकतंत्र के महत्व बताते हुए निर्वाचन साक्षरता बढ़ाने और सभी पात्रों को मतदाता बनने के लिए प्रेरित किया गया और छात्राओं को जिम्मेदारी दी गई कि वे अन्य लोगों को भी वोटर बनने हेतु जागरूक करें। इस दौरान उपस्थित लोगों को ECI Net ऐप डाउनलोड कराया गया और मतदाता की शपथ भी दिलाई गई।

