आम आदमी पार्टी का जौनपुर में जश्न, कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी
जौनपुर। आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को हालिया न्यायिक प्रक्रिया में मिली राहत के बाद जौनपुर इकाई के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर उत्साहपूर्वक जश्न मनाया। ढोल-नगाड़ों की धुन पर कार्यकर्ताओं ने नृत्य किया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की। “केजरीवाल ईमानदार थे, हैं और रहेंगे” जैसे नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूर्वांचल प्रांत प्रभारी डॉ. अनुराग मिश्र ने इसे सत्य और ईमानदारी की जीत बताते हुए कहा कि लंबे समय से पार्टी नेतृत्व को राजनीतिक द्वेष के तहत बदनाम करने का प्रयास किया गया, लेकिन न्यायपालिका पर विश्वास था। उन्होंने कहा कि यह राहत दर्शाती है कि सच्चाई को दबाया नहीं जा सकता।
जिलाध्यक्ष राम रतन विश्वकर्मा ने कहा कि जौनपुर का प्रत्येक कार्यकर्ता आज गर्व महसूस कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार के प्रयासों को झूठे आरोपों में घेरने की कोशिश की गई, किंतु अंततः सत्य की विजय हुई। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर शत्रुघ्न सिंह सोनू, जिला उपाध्यक्ष विजय सिंह बागी, त्रिलोकी नाथ मिश्र, रत्नेश सिंह, महिला प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष बंदना मिश्रा, एससी/एसटी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष संजय कुमार गौतम, रितेश कुमार, लालमन सरोज, अनुराग मणि त्रिपाठी, संजय कुमार, लाले बिन्द, लालजी बिन्द, राममिलन बिन्द, खेमराज सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह और विश्वास का माहौल देखने को मिला, जिसे नेताओं ने लोकतंत्र में न्याय और सच्चाई की विजय बताया।

