फरवरी में चयन वेतनमान नहीं लगा तो होगा व्यापक आंदोलन : अमित सिंह

जौनपुर। जनपद में 72825, 29334 एवं अन्य श्रेणी के शिक्षकों के स्वीकृत चयन वेतनमान के बावजूद वेतन निर्धारण में गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। आरोप है कि शासन के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद वित्त एवं लेखा अधिकारी (बेसिक शिक्षा) कार्यालय द्वारा प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी की जा रही है, जिससे अनेक पात्र शिक्षक चयन वेतनमान के लाभ से वंचित रह गए हैं।

बेसिक शिक्षा कार्यालय जौनपुर द्वारा पात्र शिक्षकों के चयन वेतनमान की स्वीकृति दिए जाने के बावजूद वित्त एवं लेखा अधिकारी कार्यालय ने खंड शिक्षा अधिकारियों से परीक्षण हेतु ऑफलाइन सेवा पुस्तिका की मांग की है। जबकि अपर मुख्य सचिव, बेसिक शिक्षा के पत्रांक 403/एक्स राजस्व एवं बेसिक-2021 दिनांक 13 मई 2021 तथा महानिदेशक, स्कूल शिक्षा के पत्रांक 1177/8-2023/74 दिनांक 21 दिसंबर 2023 द्वारा स्पष्ट निर्देश जारी किए जा चुके हैं कि ऑफलाइन सेवा पुस्तिका की वैधता समाप्त कर दी गई है और केवल मानव संपदा पोर्टल पर उपलब्ध ऑनलाइन सेवा पुस्तिका ही मान्य होगी।

इन आदेशों के बावजूद ऑफलाइन सेवा पुस्तिका की मांग को शासनादेशों का उल्लंघन माना जा रहा है। कई ब्लॉकों द्वारा ऑफलाइन सेवा पुस्तिका प्रस्तुत किए जाने के बाद शिकायतें मिली हैं कि चयन वेतनमान फिक्सेशन के नाम पर धन की मांग की जा रही है। संगठन का आरोप है कि यह ऑफलाइन प्रक्रिया शिक्षकों के शोषण और धन उगाही का माध्यम बनती जा रही है।

इस संबंध में संगठन द्वारा जिलाधिकारी जौनपुर, बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं वित्त एवं लेखा अधिकारी (बेसिक शिक्षा) को ज्ञापन सौंपा जा चुका है।

संगठन के जिला प्रतिनिधि अमित सिंह ने चेतावनी दी है कि यदि फरवरी माह के वेतन के साथ सभी स्वीकृत शिक्षकों का चयन वेतनमान नहीं जोड़ा गया, तो संगठन लेखा कार्यालय पर व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी वित्त एवं लेखा अधिकारी (बेसिक शिक्षा) जौनपुर की होगी।

Related

डाक्टर 6506821007218685021

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item