बाल उत्सव में दिखा बालिकाओं का आत्मविश्वास

 

जौनपुर। जनपद स्तरीय “प्रगति, स्वाभिमान और सफलता की ओर 2.0” बाल उत्सव का भव्य आयोजन डायट जौनपुर के ऑडिटोरियम हॉल में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल एवं डायट प्रवक्ता डॉ. शैलेश कुमार द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत की मधुर प्रस्तुति से हुई। डीसी बालिका शिक्षा शोभा तिवारी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का स्वागत किया।

अपने संबोधन में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने जनपद जौनपुर में संचालित विभागीय नवाचारों एवं विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बालिका शिक्षा को सुदृढ़, सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए सभी को टीम भावना के साथ कार्य करना होगा।

कार्यक्रम में जनपद के 21 विकास खंडों की बालिका नोडल एवं ब्लॉक स्तर से चयनित कुल 60 बच्चों ने प्रतिभाग किया। बच्चों के लिए “मेरे बदलाव की कहानी” एवं कॉमिक्स बुक आधारित कहानी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें जनपद स्तर से चयनित 5-5 बच्चों को मंडल स्तर पर प्रतिभाग के लिए भेजा जाएगा।

मीना मंच कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिभागी बच्चों ने बालिका सशक्तिकरण से जुड़े अपने अनुभवों को प्रभावशाली और आत्मविश्वास से भरे शब्दों में प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थितजनों ने सराहा।

इस अवसर पर सहायक वित्त एवं लेखा अधिकारी (समग्र शिक्षा) आलोक कुमार गुप्ता, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा श्रीमती शोभा तिवारी, एसआरजी टीम के सदस्य तथा विभिन्न विकास खंडों से आए शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।

Related

डाक्टर 6832364468654280327

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item