टीईटी अनिवार्यता के विरोध में 12 मार्च को मशाल जुलूस निकालेगा यूटा

 

जौनपुर। यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) जौनपुर की एक आवश्यक बैठक शुक्रवार को जिलाध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में सिद्धार्थ उपवन में आयोजित हुई। बैठक में शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 लागू होने से पहले कार्यरत अध्यापकों पर टीईटी अनिवार्यता थोपे जाने के विरोध में आंदोलन की रणनीति तय की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि इस मुद्दे को लेकर 12 मार्च को शाम पांच बजे रोडवेज परिसर से मशाल जुलूस निकाला जाएगा, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए विकास भवन के सामने स्थित शहीद स्तंभ पर समाप्त होगा। इसके बाद जिलाधिकारी या उनके प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर शासन से शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 लागू होने से पहले कार्यरत अध्यापकों को टीईटी से मुक्त रखने की मांग की जाएगी।

जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू होने से पहले नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी की अनिवार्यता थोपना अव्यावहारिक और अनुचित है। संगठन इसके विरोध में चरणबद्ध आंदोलन करेगा।

बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्रेश यादव, जिला मंत्री लक्ष्मी नारायण तिवारी, कोषाध्यक्ष डॉ. आशीष सिंह, प्रवक्ता सत्य प्रकाश मिश्रा, उपाध्यक्ष राय साहब सिंह, संगठन मंत्री आनंद सिंह, प्रभाकर उपाध्याय, प्रमोद शुक्ला, श्रीकृष्ण पांडेय, विनोद सिंह, संतलाल, सरोज सिंह, प्रदीप सिंह, राजेश यादव, जितेंद्र मिश्रा, अजय मिश्रा, चंचल पाठक, संगठन मंत्री यशवंत सिंह और लेखाकार विजय बहादुर यादव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related

JAUNPUR 6845244547193946043

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item