महिला दिवस पर दौड़ेंगी बेटियां: इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगी जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता

 मेरा युवा भारत अस्मिता लीग 2026 के तहत 8 मार्च को आयोजन, तीन आयु वर्ग में होंगी 100, 200 और 400 मीटर दौड़ स्पर्धाएं

करंजाकला। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिले की महिला खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलने जा रहा है। 8 मार्च को इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम, सिद्दीकपुर में जिला स्तरीय महिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता मेरा युवा भारत अस्मिता लीग 2026 के तहत आयोजित की जा रही है, जिसमें जिले की महिला खिलाड़ी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगी। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री गिरीशचंद्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे।


प्रतियोगिता में महिला खिलाड़ियों के लिए 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ की स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। खिलाड़ियों को तीन आयु वर्गों में विभाजित किया गया है, जिसमें अंडर-13, 13 से 18 वर्ष तथा 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की महिला खिलाड़ी भाग ले सकेंगी। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता का उद्देश्य जिले की बेटियों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करना है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए महिला खिलाड़ियों को पहले मेरा युवा भारत पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। पंजीकरण के बाद ही खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगी। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। जिला युवा अधिकारी राम गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि मेरा युवा भारत अस्मिता लीग 2026 के अंतर्गत कुल नौ प्रतियोगिताओं का आयोजन प्रस्तावित है, जिनमें यह एथलेटिक्स प्रतियोगिता भी शामिल है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की महिला खिलाड़ियों को खेलों में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

Related

डाक्टर 2335426148675374975

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item